DMK पदाधिकारी की हत्या में गिरफ्तार 13 लोगों में AIADMK का नेता भी
द्रमुक के एक स्थानीय नेता की हत्या के मामले में अन्नाद्रमुक के एक स्थानीय पदाधिकारी समेत कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.
चेन्नई, 4 फरवरी : द्रमुक के एक स्थानीय नेता की हत्या के मामले में अन्नाद्रमुक के एक स्थानीय पदाधिकारी समेत कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. तमिलनाडु के मदुरै जिले के एमके पुरम इलाके में 27 जनवरी को द्रमुक के स्थानीय नेता थिरुमुगम (45) की हत्या कर दी गई थी. वह जिले के वार्ड 77 से द्रमुक के सचिव थे.
पुलिस ने कहा कि पांच सदस्यीय गिरोह ने थिरुमुगम की उस समय हत्या कर दी जब वह मदुरै के एमके पुरम में अपने घर के सामने बैठे थे. पुलिस ने स्थानीय अन्नाद्रमुक नेता थावकुमार को गिरफ्तार कर लिया, जो मृतक थिरुमुगम का करीबी रिश्तेदार भी है. हालांकि थिरुमुगम की हत्या के पीछे व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता मानी जा रही है, मदुरै पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि वे हत्या में राजनीतिक पहलू से इनकार नहीं कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : Assam PM Modi Roadshow Video: असम के गुवाहाटी में पीएम मोदी का रोड शो, लोगों ने कुछ इस तरह प्रधानमंत्री का किया स्वागत
गौरतलब है कि दक्षिण तमिलनाडु के जिले मदुरै, थेनी और तिरुनेलवेली बेहद संवेदनशील इलाके हैं और यहां हत्याओं के बाद जवाबी हत्याएं होती रहती हैं. थावकुमार और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मदुरै जिला पुलिस हाई अलर्ट पर है और इलाके में पुलिस की एक मजबूत टुकड़ी तैनात की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

