Ahmedabad News: अहमदाबाद पुलिस की कार्रवाई, पति पर घरेलू हिंसा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास का आरोपप, FIR दर्ज
अहमदाबाद स्थित चांदखेड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. पीड़िता ने पति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है
Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद स्थित चांदखेड़ा इलाके में एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न की प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है. पीड़िता ने पति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के विरोध पर मारपीट
चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ लगातार मारपीट करता आ रहा था. स्थिति तब और बिगड़ गई जब उसने अपने पति के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का विरोध किया. यह भी पढ़े: Relationship, Sex and Rape: शादी का वादा पूरा न होने पर हर सहमति वाले संबंध को नहीं माना जा सकता 'दुष्कर्म', मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
पीड़िता का दावा है कि इस साल मार्च में जब उसने पति के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर सवाल पूछा, तो उनके बीच बहस हो गई. इसके बाद आरोपी पति ने उसके साथ थप्पड़ मारे, मारपीट की और बिस्तर पर ढकेल कर उसकी सहमति के बिना शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. महिला द्वारा विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं.
सास पर उत्पीड़न और घर से निकालने का आरोप
महिला ने शिकायत में अपनी सास को भी नामजद किया है. पीड़िता के अनुसार, जब उसने पति के अन्य महिला के साथ संबंधों की जानकारी अपनी सास को दी, तो सास ने उसे मामले को चुपचाप सहन करने की सलाह दी.
शिकायत के मुताबिक, मई महीने में हुए एक अन्य विवाद के बाद सास ने उसे कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया. तब से पीड़िता अपनी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में रहने को मजबूर है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी
चांदखेड़ा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर क्रूरता, मारपीट और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कानून के मुताबिक आरोपों की पड़ताल की जा रही है.