देश

Ahmedabad Plane Crash: मेरे चारों ओर लाशें और और फ्लाइट के टुकड़े थे... इकलौते जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार ने क्या कहा?

अहमदाबाद में हुए Air India फ्लाइट AI 171 के दर्दनाक हादसे में जहां 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं विश्वास कुमार रमेश नामक एक शख्स इस त्रासदी में इकलौते जीवित बचे. उन्होंने जो मंजर देखा, वह रूह कंपा देने वाला था.

Ahmedabad Plane Crash: मेरे चारों ओर लाशें और और फ्लाइट के टुकड़े थे... इकलौते जिंदा बचे यात्री विश्वास कुमार ने क्या कहा?
Air India Plane Crash | X

अहमदाबाद में हुए Air India फ्लाइट AI 171 के दर्दनाक हादसे में जहां 200 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है. वहीं विश्वास कुमार रमेश नामक एक शख्स इस त्रासदी में इकलौते जीवित बचे. उन्होंने जो मंजर देखा, वह रूह कंपा देने वाला था. विश्वास ने अस्पताल से बताया “टेकऑफ के 30 सेकंड बाद एक जोरदार आवाज आई और फिर विमान क्रैश हो गया. सब कुछ बहुत जल्दी हुआ.” विश्वास सीट नंबर 11A, इमरजेंसी एग्जिट के पास बैठे थे. जब उन्हें होश आया, उन्होंने चारों तरफ लाशें और विमान के जले हुए टुकड़े देखे.

विश्वास कुमार ने कहा, "जब मैं उठा तो मेरे चारों तरफ लाशें थीं. मैं बहुत डर गया. मैंने दौड़ लगाई. विमान के टुकड़े बिखरे थे. किसी ने मुझे पकड़कर एम्बुलेंस में डाला और अस्पताल लाया.” उनकी छाती, आंखों और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उनका इलाज अहमदाबाद के सिविल अस्पताल, असारवा में चल रहा है.

भाई के साथ लौट रहे थे यूके

विश्वास भारत में अपने परिवार से मिलने आए थे और अपने भाई के साथ लंदन लौट रहे थे. लेकिन इस हादसे में उनका भाई लापता है और अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है.

विमान में थे 242 लोग

AI 171 फ्लाइट में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे. यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी. दोपहर 1:39 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही ‘Mayday’ कॉल देकर इमरजेंसी की सूचना दी, जिसके बाद संपर्क टूट गया.

भयावह वीडियो में कैद हुआ हादसा

एक CCTV वीडियो में देखा गया कि विमान रनवे से उड़ान भरने के कुछ ही पल बाद तेजी से ऊंचाई पाकर अचानक नीचे गिरता है और एक छात्रावास की इमारत से टकराकर आग के गोले में बदल जाता है. इस दुर्घटना में बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर विमान गिरा, जिससे कई मेडिकल छात्र भी घायल हो गए और पांच की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस हादसे ने देश को हिला दिया है. जहां सैकड़ों परिवारों में मातम छाया है. सरकार ने हादसे की ऊंचे स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).