बाथरूम सेक्स करने से पत्नी ने किया इनकार, पति ने ऐसे दी सजा
19 वर्षीय महिला ने गोमतीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति द्वारा उसके साथ बाथरूम सेक्स करने से मना करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला की शादी 4 महीने पहले हुई है,
अहमदाबाद: 19 वर्षीय महिला ने गोमतीपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति द्वारा उसके साथ बाथरूम सेक्स करने से मना करने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार महिला की शादी 4 महीने पहले हुई है, उसने पुलिस को बताया कि, जब वो पति की मांग को मानने से इनकार करती है तो वो उसे अक्सर पीटता रहता है. उसका पति उसे जबरन सेक्स के लिए वॉशरूम के अंदर ले जाता था और जब वो मना करती है तो उसे बुरी तरह से पीटता है और उसके साथ जबरदस्ती करता है.
अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि, 'उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और उसका देवर जब भी उसे अकेला पाता है उसके साथ छेड़छाड़ करता है. दहेज के लिए उसे ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया गया और उसकी एक पड़ोसी महिला ने उसे पीटने के लिए परिवार को उकसाया. यातनाएं बर्दाश्त के बाहर होने के बाद वो ससुराल से भागकर अपने पिता के घर आ गई और पुलिस को संपर्क किया.
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: Sex के दौरान पति बना रहा था वीडियो, पत्नी ने किया ये काम
पुलिस ने उसके ससुराल के सभी सदस्यों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

