गुजरात के अहमदाबाद में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है. अहमदाबाद के अमराईवाड़ी इलाके में गुरुवार को तीन मंजिला एक इमारत ढह गई. रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है. इमारत के अचानक ढहने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ घटनास्थल पर से मलबे को हटाने का काम जारी है.

अहमदाबाद में गिरी तीन मंजिला इमारत (Photo Credits: ANI)

गुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) में एक बड़ा हादसा हुआ है. अहमदाबाद के अमराईवाड़ी (Amraiwadi) इलाके में गुरुवार को तीन मंजिला एक इमारत (Three-storey Building) ढह गई. रिपोर्ट के मुताबिक, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है.  रेस्क्यू ऑपरेशन टीम के सदस्य मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल, इमारत के अचानक ढहने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) के साथ घटनास्थल पर से मलबे को हटाने का काम चल रहा है.

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार देर रात जब यह हादसा हुआ उस दौरान इमारत में लोग सो रहे थे. यह भी पढ़ें- अहमदाबाद के एडवेंचर पार्क में बड़ा हादसा, झूला टूटने से 2 लोगों की मौत, 26 घायल.

दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (पूर्वात्तर) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया था, ‘बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरन्त नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. डाक्टरों ने वहां मोनी (21) और मोहम्मद यासीन (65) को मृत घोषित कर दिया.’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड