देश

Agra School Timing Changed: यूपी में भीषण गर्मी के बीच आगरा के स्कूल का समय बदला, नर्सरी से 8वीं तक के बच्चे अब इतने बजे आएंगे विद्यालय

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की आशंका के चलते जिलाधिकारी ने आगरा के स्कूलों के समय में बदलाव किया है. अब नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे.

Agra School Timing Changed: यूपी में भीषण गर्मी के बीच आगरा के स्कूल का समय बदला, नर्सरी से 8वीं तक के बच्चे अब इतने बजे आएंगे विद्यालय
Credit-(Pixabay/ANI)

Agra School Timing Changed: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की आशंका के चलते जिलाधिकारी ने आगरा के स्कूलों के समय में बदलाव किया है. अब नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे. जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों में यह नया समय लागू होगा. यह फैसला स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए  भीषण गर्मी के बीच  बड़ा राहत भरा माना जा रहा है.

रविवार को दोपहर का तापमान 43 डिग्री के पार पंहुचा

रविवार को दोपहर का तापमान 43 डिग्री से पार पहुंच गया. आगरा उत्तर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहरों में रिकॉर्ड किया गया है. ऐसे हालातों में दोपहर 2 बजे तक स्कूल चलाना बच्चों की सेहत को खराब कर सकता है. डीएम के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. जिस डवाइजरी में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक चलेंगे. यह भी पढ़े: Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर, अभी जारी रहेगा हीटवेव का कहर

प्रिंसिपल की ज़िम्मेदारी

आदेश जारी होने के बाद सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे खुले मैदान में कक्षाएं न लगाएं और बच्चों को धूप में किसी भी प्रकार की खेलकूद गतिविधियों से बचाएं. किसी भी प्रकार की लापरवाही की स्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 08:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).