यूपी: दलित महिला पर तेल डालने के बाद जिंदा जलाकर मारने की कोशिश, 2 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में गुरुवार को बकरी घुसने का उलहना देने पर एक दलित महिला को जिंदा जलाकर कथित रूप से मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार महिला आरोपी अभी फरार हैं.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में गुरुवार को बकरी घुसने का उलहना देने पर एक दलित महिला को जिंदा जलाकर कथित रूप से मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार महिला आरोपी अभी फरार हैं.
कर्वी के कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि गुरुवार को बार-बार बकरी घुस जाने का उलहना देने गई दलित महिला शीला (41) को लोढ़वारा गांव की कांशीराम कालोनी में ही रह रहे जुम्मन अपनी पत्नी प्रभा, बेटी राजिया और पड़ोसी राज तिवारी, उसकी पत्नी आरती और एक अन्य महिला मुन्नी बेगम के साथ मिलकर कथित रूप से उसके ऊपर किरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी थी. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हिसंक झड़प, बच्ची सहित 2 की मौत
जिससे इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. महिला को बचाने में उसका पति श्रीराम व बेटा गौरव भी झुलस गया था. उन्होंने बताया कि मृत महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जुम्मन और राज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, फरार चार महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

