देश

370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर अपनी पुरानी परंपराओं और गंगा-जमुनी तहजीब की ओर लौट रहा है: अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के माध्यम से कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे.

370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर अपनी पुरानी परंपराओं और गंगा-जमुनी तहजीब की ओर लौट रहा है: अमित शाह
Amit Shah (Photo Credits: /PTI)

नई दिल्ली, 22 मार्च : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्ऱेंसिंग के माध्यम से कुपवाड़ा में मां शारदा देवी मंदिर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपस्थित थे. शाह ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के प्रयास से धारा 370 हटने के बाद शांति स्थापित होने से घाटी और जम्मू फिर एक बार अपनी पुरानी परंपराओं, सभ्यता और गंगा-जमुनी तहजीब की ओर लौट रहे हैं.

अपने संबोधन की शुरूआत अमित शाह ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देकर की. उन्होंने कहा कि आज नववर्ष के अवसर पर ही मां शारदा का नवनिर्मित मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है और ये पूरे भारत के श्रद्धालुओं के लिए एक शुभ संकेत है. उन्होंने कहा कि आज मां शारदा के मंदिर का उद्घाटन एक नए युग की शुरूआत है यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गुड़ी पडवा का त्योहार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस मंदिर की वास्तुकला और निर्माण शारदा पीठ के तत्वाधान में पौराणिक शास्त्रों के अनुसार किया गया है. श्रंगेरी मठ द्वारा दान की गई शारदा मां की मूर्ति को 24 जनवरी से लेकर आज यहां स्थापित करने तक एक यात्रा के रूप में लाया गया है. उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में माँ शारदा के मंदिर का पुनर्निर्माण होना शारदा-सभ्यता की खोज व शारदा-लिपि के संवर्धन की दिशा में एक आवश्यक एवं महžवपूर्ण कदम है.

अमित शाह ने कहा कि एक जमाने में भारतीय उपमहाद्वीप में शारदा पीठ ज्ञान का केन्द्र माना जाता था, शास्त्रों और आध्यात्मिक ज्ञान की तलाश में देशभर के विद्वान यहां आते थे. उन्होंने कहा कि शारदा लिपि हमारे कश्मीर की मूल लिपि है, जिसका नाम भी मां के नाम के आधार पर रखा गया है. ये महाशक्ति पीठों में से एक है और मान्यताओं के अनुसार मां सती का दाहिना हाथ यहां गिरा था.

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि शारदा पीठ भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक विरासत का ऐतिहासिक केंद्र रहा है, मोदी सरकार करतारपुर कॉरीडोर की तरह शारदा पीठ को भी श्रद्धालुओं के लिए खोलने की दिशा में आगे बढ़ेगी. शाह ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की प्रतिबद्धता के अनुरूप मोदी सरकार ने संस्कृति के पुनरुद्धार सहित जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों में पहल की है. इसके तहत 123 चिन्हित स्थानों का व्यवस्थित रूप से जीर्णोद्धार और मरम्मत का काम चल रहा है, जिनमें कई मंदिर और सूफी स्थान शामिल हैं. उन्होंने कहा कि 65 करोड़ रूपए की लागत से इसके पहले चरण में 35 स्थानों का पुनरुद्धार किया जा रहा है.

अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस शिद्दत से प्रधानमंत्री मोदी की सारी फ्लैगशिप योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम किया है वो प्रशंसनीय है. उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में औद्योगिक निवेश लाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).