देश

शादी के बाद देवर से शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, पति को तलाक दिए बिना रचाई शादी

गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला साने आया है. जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. जहां एक महिला ने अपने पति को तलाक दिए बिना अपने देवर से शादी कर ली. शादी के बाद महिला के उसके देवर के साथ शारीरिक संबंध बन गए. देवर ने भाभी से शादी का वादा भी किया था. लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया...

शादी के बाद देवर से शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, पति को तलाक दिए बिना रचाई शादी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

गोरखपुर जिले के चौरी चौरा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला साने आया है. जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए हैं. जहां एक महिला ने अपने पति को तलाक दिए बिना अपने देवर से शादी कर ली. शादी के बाद महिला के उसके देवर के साथ शारीरिक संबंध बन गए. देवर ने भाभी से शादी का वादा भी किया था. लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद महिला थाने पहुंची. जिसके बाद देवर ने भाभी से शादी कर ली. इस घटना की जानकारी जब लोगों को हुई तो सब हैरान रह गए. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: देवर भाभी से जबरन बनाता था संबंध, पति को बताई सच्चाई तो दे दिया तीन तलाक

सोनबरसा के व्यवसाई के बड़े पुत्र की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के उनौला में हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद लड़का शारीरिक रूप से विकलांग हो गया. काफी इलाज के बाद भी उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसी दौरान लड़के के छोटे भाई ने अपनी भाभी से खुद शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बना लिया. भाभी का कहना था कि पिछले डेढ़ साल से उसका देवर इस वादे पर सम्बंध बन रहा था कि वह उससे शादी करेगा.

कुछ दिनों पहले देवर ने भाभी से शादी करने से इनकार कर दिया था. जिसे लेकर कई बार दोनो पक्षों में पंचायत हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका; जिसके बाद महिला न्याय के लिए चौरीचौरा पुलिस थाने पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और दोनो पक्षों को समझया. जिसके बाद देवर ने भाभी के साथ थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर में एक दूसरे को जयमाल पहनाई. इस अवसर पर सोनबरसा के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र प्रजापति समेत लड़के के पिता, लड़की के पिता व अन्य परिजन मौजूद थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).