देश

Ghaziabad: दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या, गोद में उसका सिर रख कर ली सेल्फी, फिर खुद कर ली आत्महत्या

पति ने पहले दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी.

Ghaziabad: दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की कर दी हत्या, गोद में उसका सिर रख कर ली सेल्फी, फिर खुद कर ली आत्महत्या
Representational Image (File Photo)

गाजियाबाद, 17 मई: गाजियाबाद के लोनी इलाके में पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया. आरोप है कि पति ने पहले दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी.

मामला लोनी के अंकुर विहार थाना क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी का है. कई दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के छोटे भाई ने घर जाकर देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई.

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की. उसका सिर अपनी गोद में रखकर सेल्फी ली और उसे अपने रिश्तेदारों को भेजा.

इसके बाद बहन ने फोन करना शुरू किया. लेकिन, कॉल रिसीव नहीं हुआ. उसने पास में रहने वाले भाई को घर भेजा, तब घटना की जानकारी हुई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने कितनी देर में खुदकुशी की.

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).