देश

UP: मातम में बदली शादी की खुशियां! बहस के बाद दूल्हे के गुस्सैल मामा ने बारातियों पर चढ़ा दी कार, 11 लोग घायल

बदायूं में विवाद के बाद दूल्हे के मामा ने अपनी कार से बारातियों की भीड़ पर चढ़ा दी, जिससे 11 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.

UP: मातम में बदली शादी की खुशियां! बहस के बाद दूल्हे के गुस्सैल मामा ने बारातियों पर चढ़ा दी कार, 11 लोग घायल

बदायूं, 12 मई: उत्तर प्रदेश के बदायूं में उझानी कस्बे में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक शादी की बारात खूनी खेल में तब्दील हो गई. विवाद के बाद दूल्हे के मामा ने अपनी कार से बारातियों की भीड़ पर चढ़ा दी, जिससे 11 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं.

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, बारात एक स्थानीय निवासी के बेटे की थी और कल्याण सिंह चौक के एक मैरिज हॉल में हो रही थी. बिजली घर के पास बारात निकलने के दौरान दूल्हे के मामा, जो बरेली के बिसारतगंज के रहने वाले हैं, का एक रिश्तेदार से विवाद हो गया. बहस के बाद दूल्हे के मामा ने गुस्से में आकर अपनी कार भीड़ पर चढ़ा दी. जो भी कार के सामने आया वह घायल हो गया. ये भी पढ़ें- Nanded Car Accident: टायर फटने से क्रूज़र गाडी नदी में गिरी, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत

घायलों में कासगंज जिले के गोहरा निवासी राजेश (32), राजेश की बेटी कुमकुम (10), सोरों कोतवाली क्षेत्र के मनपुर नगरिया गांव निवासी दिनेश का बेटा नवीन चंद्र (12), सत्यनारायण, बरेली के सिरौली स्थित पट्टी गांव निवासी सुनील कुमार (30), बिसौल से जगपाल (18), उझानी कोतवाली क्षेत्र के अधाली गांव से नितिन साहू (25), कस्बे के रामलीला नगला से अनमोल (21) और आकाश यादव (20) और एक महिला शामिल हैं.

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया. आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे उसी रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. आकाश के पिता महेश ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था. पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है.

घायलों को एक-एक कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. चिकित्सा अधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि घायल रात एक बजे तक अस्पताल पहुंचते रहे. सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया. आकाश को छोड़कर किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. घायलों के साथ कई परिजन भी अस्पताल पहुंचे. इलाज के बाद परिजन घायलों को घर ले गए.

परिजनों ने घायलों के इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि आरोपी ने कार चढ़ाने के बाद बारात के बीच नहीं रोकी. उसे पकड़ने का प्रयास भी किया गया. बारात में शामिल कुछ लोग कार का पीछा करते हुए कल्याण सिंह चौक तक गए, लेकिन कार को घेरने में नाकाम रहे.

अधिक खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप चैनल से- ➡️ LatestLY Hindi WhatsApp Channel

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).