देश

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा शुरू, सोशल मीडिया पर अफवाहों की बौछार, फर्जी वीडियो की बाढ़, सरकार ने किया अलर्ट

भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखलाकर सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और वीडियो फैला रहा है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और बिना जांचे कुछ भी शेयर न करें. सोशल मीडिया पर फैल रहे फर्जी कंटेंट से देश का माहौल बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा शुरू, सोशल मीडिया पर अफवाहों की बौछार, फर्जी वीडियो की बाढ़, सरकार ने किया अलर्ट

Alert For Fake News And Videos: भारत की तरफ से आतंकियों पर की गई सफल एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट अब साफ नजर आ रही है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हुई इस कार्रवाई से पाकिस्तान इतने गुस्से में है कि अब वह सोशल मीडिया पर झूठी खबरें और फर्जी वीडियो शेयर कर रहा है.

ड्रोन अटैक की कोशिश नाकाम

बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू समेत सीमा के पास कई इलाकों में ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय जवानों की मुस्तैदी से ये हमला नाकाम कर दिया गया. इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

सोशल मीडिया बना अफवाहों का अड्डा 

इस बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और वीडियो की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग पुराने वीडियो को नया बताकर शेयर कर रहे हैं, तो कुछ पाकिस्तान का झूठा प्रचार आगे बढ़ा रहे हैं. कई पाकिस्तानी मीडिया चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट झूठी बातें फैला रहे हैं और भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

सरकार की लोगों से अपील 

भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अनजानी या असत्यापित खबर पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा है कि इस तरह की झूठी खबरें ना सिर्फ देश का माहौल खराब करती हैं बल्कि लोगों को भी भ्रमित कर सकती हैं.

सावधान रहें, सतर्क रहें 

अधिकारियों ने साफ कहा है कि पाकिस्तान का मकसद है भारत में डर और अफवाहें फैलाना. ऐसे में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी मैसेज, वीडियो या पोस्ट को बिना जांचे-परखे आगे न बढ़ाए.

देश एक गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी है. सच्चाई और जागरूकता ही पाकिस्तान जैसे दुश्मनों की चाल को नाकाम कर सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 07:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).