Corona Vaccine: अफगानिस्तान ने कोरोना वायरस का टीका भेजने के लिये भारत को धन्यवाद दिया

भारत ने रविवार को अफगानिस्तान को कोरोना वायरस के टीके की 5,00,000 खुराक भेजी है । अफगानिस्तान ने टीका भेजने के लिये आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहृदयता और दोनों देशों के बीच मजबूत गठजोड़ की प्रतिबद्धता का प्रमाण है ।

कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: भारत ने रविवार को अफगानिस्तान को कोरोना वायरस के टीके की 5,00,000 खुराक भेजी है . अफगानिस्तान (Afghanistan) ने टीका भेजने के लिये आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहृदयता और दोनों देशों के बीच मजबूत गठजोड़ की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. अधिकारियों ने बताया कि भारत ने भेंट स्वरूप कोरोना वायरस के टीके की खेप भेजी है.

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमर ने अपने ट्वीट में टीके की खेप भेजने और महामारी को फैलने से रोकने में मदद करने के लिये अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर , भारत के लोगों और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. यह भी पढ़े: Corona Vaccine: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, कोविड-19 के 7 और टीके विकसित कर रहा है भारत

अतमर ने भारत के सहयोग को सहृदयता और मजबूत गठजोड़ की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रतीक बताया.  भारत की ओर से भेजे गए कोरोना वायरस के टीके की खेप को अफगानिस्तान के कार्यकारी लोक स्वास्थ्य मंत्री वाहीद मजरोह ने काबुल में भारतीय दूतावास के प्रभारी रघुराम एस से ग्रहण किया

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\