मध्य प्रदेश में 'The Sabarmati Report' के टैक्स फ्री किए जाने पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया

गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को मध्य प्रदेश में सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. सरकार के इस फैसले पर फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया है.

भोपाल 20 नवंबर : गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को मध्य प्रदेश में सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है. सरकार के इस फैसले पर फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और द साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई. मैसी ने इस बातचीत के दौरान फिल्म के टैक्स फ्री किए जाने पर मुख्यमंत्री यादव का आभार जताया. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विक्रांत मैसी से भोपाल में फिल्म देखने का आग्रह किया. इस पर मैसी ने भोपाल में मुख्यमंत्री के साथ फिल्म देखने का वादा किया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस बातचीत के दौरान कहा कि आपने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है जिसमें ऐतिहासिक सच सामने आया है. उन्होंने विक्रांत मैसी को राज्य में आकर और भी फिल्मों की शूटिंग करने का आग्रह किया. इस पर अभिनेता ने बताया कि वह पूर्व में मध्य प्रदेश में चार फिल्मों की शूटिंग में आ चुके हैं. इनमें से दो फिल्में प्रकाश झा की हैं जो भोपाल में शूट हुई. इसके अलावा सीहोर में भी शूटिंग की है. यह भी पढ़ें : UP By-Election 2024: ‘बेईमानी कराने वाले अफसरों को हर हाल में सजा मिलेगी’, अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों को दी चेतावनी (Watch Video)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य में फिल्म निर्माण की अनेक संभावनाएं हैं, सरकार फिल्मों की शूटिंग के लिए विशेष सुविधाएं देती है. इस पर मैसी ने आगे फिल्मों की शूटिंग राज्य में करने की बात की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चर्चा के दौरान बताया कि आज वह अपने मंत्रिमंडल के साथ यह फिल्म देखने वाले हैं. मंत्रिमंडल के सदस्य और मुख्यमंत्री यादव के लिए होटल अशोक के ओपन थियेटर में यह स्पेशल शो रखा गया है. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते रोज ही फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने का ऐलान किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड