Agra Road Accident: सड़क पर गड्डा होने से गिरा एक्टिवा सवार, कई दूर तक घसीटता हुआ गया, बुरी तरह हुआ घायल, आगरा का वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
कभी कभी प्रशासन की की लापरवाही के कारण भी कई हादसे होते है. ऐसा ही एक हादसा आगरा में देखने को मिला.जहांपर सड़क खोद दी गई थी, और उसमें मिट्टी भर दी गई थी. जिसके कारण एक एक्टिवा सवार यहां से गिर गया और घायल हो गया.
आगरा, उत्तर प्रदेश: कभी कभी प्रशासन की की लापरवाही के कारण भी कई हादसे होते है. ऐसा ही एक हादसा आगरा में देखने को मिला.जहांपर सड़क खोद दी गई थी, और उसमें मिट्टी भर दी गई थी. जिसके कारण एक एक्टिवा सवार यहां गिर गया और घायल हो गया. ये घटना फतेहाबाद रोड पर शिमला बेकरी कैफ़े की बताई जा रही है. जहांपर अभी हाल में नगर निगम की ओर से सड़क की खुदाई की गई थी.
इसके बाद इस गड्डे में मिट्टी डालकर इसे बुझा दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों में मिट्टी निकल गई और यहांपर फिर से गड्डा हो गया. जिसके कारण एक एक्टिवा सवार इस गड्डे से फिसल गया और गाड़ी के साथ दूर तक घसीटते हुए गया. इस एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स ' पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: आगरा में ट्रक ने मारी बाइक सवारों को टक्कर, रोकने की बजाएं कई दूर तक घसीटा, दोनों युवकों ने लटककर बचाई खुद की जान, वीडियो देखकर कांप उठें लोग
आगरा में वाहन सवार का एक्सीडेंट
आगरा (उत्तर प्रदेश) में नगर निगम की लापरवाही एक युवक पर भारी पड़ गई। एक्टिवा सवार युवक कई मीटर तक घिसटता चला गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
फतेहाबाद रोड पर शिमला बेकरी कैफे के सामने हाल ही में सड़क खोदी गई थी, जिसे ठेकेदार ने मिट्टी डालकर जैसे-तैसे भर दिया। लेकिन ये लीपापोती… pic.twitter.com/IvgnhdWK5C
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) February 24, 2025
बुरी तरह घायल हुआ वाहन सवार
इस वीडियो में देख सकते है की इस सड़क से वाहन जा रहे होते है और इसी दौरान एक एक्टिवा सवार यहां से गुजरता है और उसकी गाड़ी इस गड्डे से अनियंत्रित हो जाती है और वह गाड़ी के साथ घसीटते हुए कई दूर तक जाता है. इस दौरान वह सड़क पर गिरा होता है और इसके बाद दुसरे लोग जाकर उसे संभालते है.
हॉस्पिटल में एडमिट हुआ वाहन सवार
बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में वाहन सवार बुरी तरह से घायल हुआ है. उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है. उसका वहां पर इलाज चल रहा है. इस हादसे के बाद एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही सामने आई है. अगर सड़क के गड्डे में मिट्टी नहीं डाली होती और इसका ठीक से काम किया होता तो ये हादसा नहीं होता.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

