देश

लखनऊ से दिल्ली जानेवाली तेजस एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया होगा रुपये 1,125, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए देने होंगे 2,450

आईआरसीटीसी की तेजस एक्सप्रेस में लखनऊ से नई दिल्ली की टिकट की कीमत एसी चेयर कार के लिए 1,125 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,310 रुपये होगी. दिल्ली से लखनऊ की यात्रा के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1280 रुपये का होगा जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2450 रुपये खर्च करने होंगे. यह कानपुर और गाजियाबाद में रूकेगी.

लखनऊ से दिल्ली जानेवाली तेजस एक्सप्रेस के एसी चेयर कार का किराया होगा रुपये 1,125,  जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए देने होंगे 2,450
तेजस एक्सप्रेस (Photo Credits: Twitter)

आईआरसीटीसी (IRCTC) की तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) में लखनऊ से नई दिल्ली की टिकट की कीमत एसी चेयर कार के लिए 1,125 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,310 रुपये होगी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा के लिए एसी चेयर कार का टिकट 1280 रुपये का होगा जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2450 रुपये खर्च करने होंगे.

लखनऊ से कानपुर के लिए एसी चेयर कार का टिकट 320 रुपये का होगा जबकि लखनऊ से गाजियाबाद का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,125 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2310 रुपये होगा. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से कानपुर के बीच एसी चेयर कार का भाड़ा 1,155 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,155 रुपये होगा.

यह भी पढ़ें : भारतीय रेल को मिला सबसे तेज रफ्तार वाला एयरो डायनेमिक इंजन, खूबी जानकर हैरान रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा कि ट्रेन फ्लेक्सी किराया योजना के तहत चलेगी, इसलिए सभी खंडों पर भाड़े में बदलाव आ सकता है. रेलगाड़ी लखनऊ और दिल्ली के बीच का रास्ता सवा छह घंटे में पूरा कर लेगी.

यह लखनऊ से सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी और दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाएगी. यह कानपुर और गाजियाबाद में रूकेगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 08:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).