ABP Exit Polls Results Live News Streaming: Assembly Elections 2021 के एग्जिट पोल के नतीजे एबीपी न्यूज पर ऐसे देखें लाइव
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में कौन आएगा यह तो दो मई को वोटों की गिनती के बाद आने वाले नतीजों से पता चलेगा. लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद तमाम न्यूज चैनलों पर आ रहे एग्जिट पोल से चुनाव नतीजों का अंदाजा लगाया जाता रहा है. मालूम हो कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के एग्जिट पोल आप एबीपी न्यूज पर गुरुवार शाम पांच बजे से लाइव देख सकते हैं.
ABP Exit Polls Results Live News Streaming: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए आज आठवें व आखिरी चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव संपन्न हो गए. पश्चिम बंगाल के अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी (Assam, Tamil Nadu, Kerala, Puducherry) में भी विधानसभा चुनाव के लिए पिछले दिनों मतदान संपन्न हुए थे. पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में जबकि असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न हुआ. तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में छह अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ. बहरहाल, इन चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सत्ता में कौन आएगा यह तो दो मई को वोटों की गिनती के बाद आने वाले नतीजों से पता चलेगा. लेकिन मतदान संपन्न होने के बाद तमाम न्यूज चैनलों पर आ रहे एग्जिट पोल (Exit Polls) से चुनाव नतीजों (Election Results) का अंदाजा लगाया जाता रहा है. यह भी पढ़ें- News 24 Today's Chanakya Exit Polls Results Live News Streaming: Assembly Elections 2021 के एग्जिट पोल के नतीजे न्यूज 24 टुडेज चाणक्य पर ऐसे देखें लाइव.
मालूम हो कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के एग्जिट पोल आप एबीपी न्यूज पर गुरुवार शाम पांच बजे से लाइव देख सकते हैं. हालांकि एग्जिट पोल हमेशा सही साबित नहीं होते हैं. लेकिन इससे इतना अनुमान लगाया जा सकता है कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है. एबीपी न्यूज पर आप पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के एग्जिट पोल देख सकेंगे.
यहां देखें ABP News का एग्जिट पोल लाइव-
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित पुडुचेरी को मिलाकर कुल 824 विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग चरणों में मतदान हुआ और इस दौरान लगभग 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर करोड़ों मतादाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अब दो मई को वोटों की गिनती के बाद स्पष्ट होगा कि साल 2021 में होने वाले इन पहले चुनावों में बाजी किसके हाथ लगती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

