देश

आप पार्टी यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा सकती है चुनाव, पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर

आम आदमी पार्टी बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की संभावनायें तलाश रही है. सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली सीट से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बनाना चाहती है

आप पार्टी यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा सकती है चुनाव, पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की संभावनायें तलाश रही है पार्टी सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली सीट से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बनाना चाहती है और इस बाबत दोनों नेताओं के साथ आप नेतृत्व की बातचीत चल रही है.पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि यशवंत सिन्हा के साथ इस दिशा में बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी बातचीत हुई है.

उन्होंने बताया ‘‘हम चाहते हैं कि यशवंत सिन्हा नयी दिल्ली और शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें। लेकिन बिहार की पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अपनी परंपरागत सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं.’’यह भी पढ़ें: पंजाब से ‘आप पार्टी’ का सफाया, जिला परिषद चुनाव में मिली करारी हार

उन्होंने बताया कि यशवंत सिन्हा से बातचीत चल रही है। कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर आप के एक अन्य नेता ने बताया कि पार्टी नेतृत्व दिल्ली की सात में से दो लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के साथ साझा उम्मीदवार उतारने तक संभावित गठबंधन को सीमित रखने का हिमायती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).