Lok Sabha Election 2024: आप-कांग्रेस गठबंधन अंतिम चरण में, सौरभ भारद्वाज ने कहा- बीजेपी रच रही केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश- VIDEO
लोकसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन अपने अंतिम चरण में है. दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें जानकारी है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा अंतिम चरण में है. जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन अपने अंतिम चरण में है. दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हमें जानकारी है कि अगले 2-3 दिनों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है? बीजेपी के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन होता है तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाएगी.
ऐसे में अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो हमारे पास एक ही रास्ता बचा है कि हम कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें.
यह भी पढ़ें: AAP Attack on Modi Government: बीजेपी सरकार पर भड़की आम आदमी पार्टी, किसानों से अत्याचार का लगाया आरोप
देखें वीडियो:
#WATCH | Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, "We have information that Delhi CM Arvind Kejriwal will be arrested in the next 2-3 days. The question is, why is the Central Government showing such haste?...Even the BJP people are telling us that if an alliance… pic.twitter.com/zej4cpv0Fi
— ANI (@ANI) February 23, 2024
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इससे यह पता चलता है कि बीजेपी बहुत घबराई हुई है. बीजेपी के लोगों को लगता है कि अगर आप और कांग्रेस का जिस भी राज्य में गठबंधन होगा, वहां उनके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा. हालांकि, कांग्रेस के साथ गठबंधन पर चर्चा अंतिम चरण में है. जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

