आज का मौसम: कई राज्यों में बरसेंगे बादल; पढ़िए 20 सितंबर का वेदर अपडेट

सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून पूरे देश में सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

Representational Image | PTI

नई दिल्ली: सितंबर के आखिरी दिनों में भी मानसून पूरे देश में सक्रिय है, जिससे कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश से भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. हालांकि, तापमान में गिरावट के कारण लोगों को राहत मिली है, लेकिन बार-बार की बारिश ने ट्रैफिक और अन्य दैनिक गतिविधियों को प्रभावित किया है. आइए जानते हैं कि आज यानी 20 सितंबर 2024 को देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम: बारिश का सिलसिला जारी

दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इससे राजधानी में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सितंबर के महीने में बीते 14 सालों में सबसे कम है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

20 सितंबर का वेदर अपडेट

राजस्थान में आज का मौसम: पूर्वी हिस्सों में फिर हो सकती है बारिश

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. मध्य प्रदेश के ऊपर बने दबाव का क्षेत्र कमजोर होने के बावजूद पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि, बीते दिनों की तुलना में बारिश की तीव्रता में कमी आई है, लेकिन मामूली बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

उत्तराखंड में आज का मौसम: कुछ जिलों में बारिश, बाकी में राहत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से राहत की उम्मीद है. हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा. इससे प्रदेशवासियों को भारी बारिश से राहत मिलेगी और जनजीवन सामान्य हो सकेगा.

हिमाचल प्रदेश में आफत बनी बारिश

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे राज्य का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई सड़कों पर यातायात बंद है और कई बिजली योजनाएं भी बाधित हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 20 सितंबर और उसके बाद भी बारिश जारी रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित होता रहेगा.

देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का अनुमान

देश के अन्य हिस्सों में भी अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और केरल में भी हल्की बारिश का अनुमान है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Sri Lanka Women , Asian Games 2026 1st Semi-Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? सेमीफाइनल से पहले जानें पिच का मिजाज

Pakistan Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 1st Semi-Final Weather Update: जापान में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? पाकिस्तान-श्रीलंका सेमीफाइनल से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट