Ratnagiri: दोस्तों की आंखों के सामने नदी में बह गया युवक, रत्नागिरी के खेड तहसील के शेल्डी डैम की घटना-Video
रत्नागिरी में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिले की सारी नदियां उफान पर है. ऐसा ही एक दिल दहला देनेवाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपने दोस्तों के सामने ही नदी में बह गया.
Ratnagiri: रत्नागिरी में पिछले दो दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिले की सारी नदियां उफान पर है. ऐसे में रत्नागिरी जिले के खेड के शेल्डी डैम से एक दिल दहलादेनेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक अपने दोस्तों के सामने ही नदी में बह गया. उसके दोस्तों ने मदद करने की कोशिश की , लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गया.
जानकारी के मुताबिक़ पानी में बहने वाले युवक का नाम जयेश आम्ब्रे बताया जा रहा है और वो 32 वर्ष का था. फिलहाल रेस्क्यू टीम उसकी खोजबीन में जुटी हुई है.कोंकण में भारी बारिश के कारण कई गांवो में पानी भर गया है. कोंकण में कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो चुके है. ये भी पढ़े :Road Washed Away In Ratnagiri: रत्नागिरी में बारिश से बह गई सड़क, नदी में गिरा मलबा, गांव के लोगों का आना-जाना हुआ बंद-Video
देखें वीडियो :
कई जगहों पर सड़के बह गई तो वही भूस्खलन के कारण ट्रेन भी कई रुट्स पर रद्द है. प्रशासन ने भी नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है. बावजूद इसके लोग नदी और डैम के पास जाकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे है. कोंकण में बारिश के चलते कई जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है.