News

Deadly Stunt in Badaun: बदायूं में जानलेवा स्टंट! गंगा पुल पर लटककर युवक ने बनाई रील, नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार;VIDEO

युवाओं में जानलेवा स्टंट की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. कुछ दिन पहले कानपुर के ब्रिज से युवकों ने नदी में ऊपर से छलांग लगाईं थी और अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो बदायूं से सामने आया है.

Deadly Stunt in Badaun: बदायूं में जानलेवा स्टंट! गंगा पुल पर लटककर युवक ने बनाई रील, नदी में लगाई छलांग, पुलिस ने किया गिरफ्तार;VIDEO
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

बदायूं, उत्तर प्रदेश: युवाओं में जानलेवा स्टंट की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. कुछ दिन पहले कानपुर के ब्रिज से युवकों ने नदी में ऊपर से छलांग लगाईं थी और अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो बदायूं से सामने आया है. जहांपर एक युवक कछला गंगाघाट पर बने रेलवे ब्रिज पर लटककर स्टंट कर रहा है और इसके बाद वह हाथ छोड़ देता है और नदी में गिरता है. इसके बाद इसी युवक के दुसरे वीडियो में युवक ब्रिज से नदी में छलांग लगा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस युवक का पता लगाकर उसको गिरफ्तार किया.

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Viral Video: युवकों का जानलेवा स्टंट! उफनती नदी में ब्रिज से लगा रहे है छलांग, कानपुर का वीडियो आया सामने

युवक ने किया जानलेवा स्टंट

वीडियो वायरल होने पर डीजी कंट्रोल ने दिए थे सख्त निर्देश

स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा. डीजी कंट्रोल ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए बदायूं पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद उझानी पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया.

युवक पर पहले से थी एफआईआर दर्ज

गिरफ्तार युवक की पहचान आकाश के रूप में हुई है, जो कछला के वार्ड नंबर 7 का निवासी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक दिन पहले ही एफआईआर दर्ज की गई थी. वीडियो सामने आने के बाद उस पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी. बताया जा रहा है की युवक गोताखोरी का काम करता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).