Bijnor Gang Rape Case: बिजनौर में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप, न्यूड वीडियो वायरल करने पर चार आरोपी गिरफ्तार; 2 की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. किरतपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को एक 18 साल की युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने 6 लड़कों ने गैंगरेप किया.
Bijnor Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. किरतपुर थाना क्षेत्र में 10 मई को एक 18 साल की युवती के साथ उसके मंगेतर के सामने 6 लड़कों ने गैंगरेप किया. यही नहीं, आरोपियों ने इस घिनौने अपराध का वीडियो भी बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता ने 14 मई को किरतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, जब वो अपने मंगेतर के साथ थी तभी छह युवकों, नितिन, लवीश, बाली, आशु, रॉबिन और बिट्टू ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद युवती के मंगेतर को बंधक बना लिया गया और फिर उसके सामने ही गैंगरेप किया गया.
पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
बिजनौर में मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप
#BijnorPoliceInNews#UPPInNews#UPPolice pic.twitter.com/QhdUthzu46
— Bijnor Police (@bijnorpolice) May 16, 2025
2 अन्य आरोपियों की तलाश जारी
जानकारी के अनुसार, पहले लवीश और बाली पकड़े गए और फिर प्रदेश छोड़कर भाग रहे नितिन और आशु को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया. इस दौरान नितिन के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा और कुछ कारतूस भी मिले हैं. फिलहाल दो आरोपी, रॉबिन और बिट्टू अब भी फरार हैं.
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि इनकी तलाश में तीन विशेष टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता को न्याय मिले और आरोपियों को सख्त सजा मिले.”
घटना के बाद गुस्से का माहौल
इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है और लोग आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

