VIDEO: सड़क पर खड़े लोगों को महिला ने बोल दिया Excuse Me, युवकों ने की जमकर मारपीट, डोंबिवली से वीडियो आया सामने
डोंबिवली में एक महिला को 'Excuse me' कहने पर कुछ युवकों ने उसे और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा. पुनम गुप्ता नामक महिला ने सड़क पर खड़े कुछ लोगों से रास्ता देने के लिए 'Excuse me' कहा था. इस पर कुछ युवकों ने 'मराठी में बोलो' कहकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की.
डोंबिवली, महाराष्ट्र: डोंबिवली में एक महिला को 'Excuse me' कहने पर कुछ युवकों ने उसे और उसके परिवार को बुरी तरह पीटा. पुनम गुप्ता नामक महिला ने सड़क पर खड़े कुछ लोगों से रास्ता देने के लिए 'Excuse me' कहा था. इस पर कुछ युवकों ने 'मराठी में बोलो' कहकर विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की.
सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो @MaharashtraNewschannel नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये मारपीट वेस्ट डोंबिवली के पुराने डोंबिवली में हुई. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कीमत को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच मारपीट, उल्हासनगर का वीडियो आया सामने
डोंबिवली में महिला के साथ मारपीट
क्या है पूरा मामला?
महिला की शिकायत के मुताबिक़ गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में रहने वाली पूनम गुप्ता का कुछ युवकों से विवाद हो गया, जब उन्होंने सड़क पर खड़े कुछ लोगों से अंग्रेजी में 'Excuse me' कहा तो युवकों ने उन्हें 'मराठी में बात करने' के लिए कहा.इतना ही नहीं, महिला का आरोप है है कि उसके परिवार को बेरहमी से पीटा गया.मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और महिला की ओर से शिकायतें मिलने के बाद विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में अनिल पवार,बाबासाहेब ढबाले, रितेश ढबाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
डोंबिवली पश्चिम के ओल्ड डोंबिवली स्थित गणेश श्रद्धा बिल्डिंग में रहने वाली पूनम गुप्ता बीती रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थीं.उन्होंने बिल्डिंग के बाहर सड़क पर खड़े कुछ लोगों को हटाने के लिए अंग्रेजी में 'Excuse me' कहा. ये सुनकर कुछ लोग गुस्सा हो गए.रितेश ढबाले, उनकी पत्नी, बाबासाहेब ढबाले और उनके साथ मौजूद लोगों ने पूनम और उसकी दोस्त को थप्पड़ मारे और बेरहमी से पीटा और कहा, "अंग्रेजी नहीं, मराठी में बात करो.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस घटना के बाद परिसर में काफी तनाव हो गया है. अभी राज्य में हिंदी और मराठी को लेकर हो रहे विवाद में अब इंग्लिश ने भी एंट्री ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

