Shajapur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर पलटा, चपेट में आई युवती हुई गंभीर रूप से घायल, मध्य प्रदेश के शाजापुर के एक्सीडेंट का VIDEO आया सामने

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार को एक दिल दहलानेवाला हादसा सामने आया है. जहांपर एक केले से भरा ट्रक सड़क पर पलटी हो गया. जिसके चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.

Truck accident in shajapur(Credit-@VistaarNews)

Shajapur Road Accident: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर (Shajapur) जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया.शुजालपुर के अकोदिया नाका क्षेत्र से सामने आए वीडियो ने सभी को दहला दिया है.एक तेज रफ्तार केले से भरा ट्रक अचानक पलट गया, जिसकी चपेट में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक युवती आ गई.जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह हुआ जब ट्रक शुजालपुर मंडी से अकोदिया की ओर जा रहा था. ट्रक जैसे ही एमपीईबी ग्रिड के पास बने मोड़ पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे बनी दुकानों में जा घुसा.

हादसे के दौरान ट्रक पलट गया और उसके नीचे युवती दब गई. इस एक्सीडेंट का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Accident Caught on Camera: मध्य प्रदेश के खंडवा में भीषण सड़क दुर्घटना, कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

ट्रक की चपेट में आई युवती

स्थानीय लोगों ने युवती को निकाला बाहर

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर दौड़ लगाई.उन्होंने केलों के कैरेट और ट्रक के हिस्सों को हटाकर युवती को बाहर निकाला. युवती को गंभीर हालत में हॉस्पिटल (Hospital) में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर मंडी थाना पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया.पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण अत्यधिक रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाना है। पूरे मामले की जांच की जा रही है.

 

Share Now

\