Building Collapsed in Navi Mumbai: नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

नवी मुंबई के शाहबाज गांव में आज सुबह एक तीन मंजिला इमारत ढह गई जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटनास्थल पर पुलिस, अग्निशमन दल और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं. बचाव कार्य जारी हैं. नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलास शिंदे ने बताया कि "इमारत सुबह लगभग 5 बजे ढही. यह एक G+3 इमारत थी. दो लोगों को बचा लिया गया है और दो लोगों के फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर है, बचाव कार्य जारी है..." यह घटना स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत काफी पुरानी थी और हाल ही में उसमें कई बार दरारें दिखी थीं.