देश

VIDEO: मेरठ में सैलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर 16 लोगों को किया गिरफ्तार; आरोपियों में 6 कॉलगर्ल्स भी शामिल

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है.

VIDEO: मेरठ में सैलून की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारकर 16 लोगों को किया गिरफ्तार; आरोपियों में 6 कॉलगर्ल्स भी शामिल
Photo- X/@aditytiwarilive

Meerut Sex Racket Busted: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गंगानगर इलाके में स्थित सैलून पर छापा मारकर सैलून संचालिका अहाना खान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तार लोगों में छह कॉलगर्ल्स भी शामिल हैं. इस रैकेट का खुलासा एक बैंककर्मी की शिकायत के बाद हुआ.

पीड़ित बैंककर्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि अहाना खान ने उसे ब्लैकमेल करके 3 लाख रुपये वसूल किए और अब 5 लाख रुपये की और मांग कर रही थी. पीड़ित ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया और पुलिस से मदद मांगी, तो अहाना ने उसके खिलाफ झूठा रेप का आरोप लगा दिया.

ये भी पढें: Prayagraj Sex Racket: प्रयागराज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, युगांडा की महिला समेत 20 गिरफ्तार

मेरठ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

पुलिस ने बैंककर्मी की शिकायत के बाद सैलून पर छापा मारा और वहां से छह कॉलगर्ल्स समेत कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. अधिकारियों के मुताबिक, अहाना खान लंबे समय से सैलून की आड़ में इस रैकेट को चला रही थी और कई लोगों को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूली थी. पुलिस को शक है कि इस सेक्स रैकेट में कुछ और बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी जांच की जा रही है. 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).