News

VIDEO: पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर के सामने बैठकर शख्स ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की खुली नींद, दिए जांच के आदेश

युवाओं का रील बनाने का शौक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सार्वजनिक जगहों के बाद कुछ लोग अब सीधे पुलिस स्टेशन के भीतर रील बनाकर वायरल कर रहे है. ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद से सामने आया है.

VIDEO: पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर के सामने बैठकर शख्स ने बनाई रील, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन की खुली नींद, दिए जांच के आदेश
Credit-(X,@nedricknews)

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: युवाओं का रील बनाने का शौक कम होने का नाम नहीं ले रहा है. सार्वजनिक जगहों के बाद कुछ लोग अब सीधे पुलिस स्टेशन के भीतर रील बनाकर वायरल कर रहे है. ऐसा ही एक मामला  मुरादाबाद से सामने आया है. इस दबंग ने  पुलिस स्टेशन में पुलिस इंस्पेक्टर के सामने बैठकर रील बनाई और उसमें डायलॉग भी लगा दिए. इस रील की चर्चा अब पुरे शहर में हो रही है और इसके बाद अब मुरादाबाद पुलिस भी चर्चा में आ गई है. ये रील मुरादाबाद के कटघर थाने की बताई जा रही है.

इस दौरान जो इंस्पेक्टर इस शख्स के सामने बैठे है, उनका नाम संजय कुमार है. सोशल मीडिया पर इस रील के वायरल होने के बाद अब जानकारी निकलकर सामने आई है कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: झोलाछाप डॉक्टर के कारण हुई महिला की मौत, गलत इलाज करने का आरोप, परिजनों ने घर और हॉस्पिटल में की तोड़फोड़, मुरादाबाद का वीडियो आया सामने

पुलिस स्टेशन में बैठकर बनाई रील

इंस्पेक्टर के कैबिन में बैठकर बनाई रील

इस वीडियो में देख सकते है ,' एक शख्स जैकेट पहनकर गले में मफलर डालकर पैरों पर पैर रखकर रील बना रहा है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना और संगीत भी बज रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब पुलिस पर भी सवाल उठ रहे है.

पहले भी पुलिस स्टेशन और परिसर में बनाईं गई है रील

इससे पहले भी पुलिस स्टेशन में और पुलिस स्टेशन परिसर में रील बनाने की घटनाएं सामने आई है. इससे पहले भी दो युवकों ने पुलिस स्टेशन में रील बनाई थी और कुछ दिन पहले ही एक युवती ने कुत्ते के साथ पुलिस स्टेशन परिसर में ही डांस का वीडियो बनाया था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2025 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).