बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में एक पाकिस्तानी जवान मारा गया
देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तुर्बत हवाईअड्डे के निकट हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया. ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि इस हमले को छोटे हथियार से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने अंजाम दिया.
क्वेटा, 18 जून : देश के अशांत बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में तुर्बत हवाईअड्डे के निकट हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया. ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) ने एक बयान में बताया कि इस हमले को छोटे हथियार से लैस आतंकवादियों के एक समूह ने अंजाम दिया.
आतंकवादियों ने तुर्बत हवाईअड्डे के निकट कुछ सैनिकों पर हमला किया. दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिसमें सैनिक अकील अब्बास मारा गया. हमले के बाद फ्रंटीयर कोर के जवानों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है. यह भी पढ़ें : Cyber Fraud Helpline: अगर हुए है साइबर धोखाधड़ी के शिकार, तो तुरंत गृह मंत्रालय के इस नंबर पर करें रिपोर्ट, बच जाएगी आपकी मेहनत की कमाई
प्रांत में 11 जून के बाद से सुरक्षा बलों पर यह तीसरा आतंकवादी हमला है. इस हफ्ते की शुरुआत में आईईडी विस्फोट में फ्रंटीयर कोर के चार जवान मारे गए थे. 11 जून को हुए हमले में फ्रंटीयर कोर का एक जवान और दो आतंकवादी मारे गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

