21-Year Hunt Ends: सूरत में 21 साल पहले हत्या कर भागा था शख्‍स, अब वासेपुर से गिरफ्तार, वेश बदलकर पहुंची पुलिस

(Photo Credit : Twitter)

धनबाद, 28 दिसंबर: गुजरात की सूरत प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (पीसीबी) पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को 21 साल वाद धनबाद के वासेपुर से धर दबोचा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को ऑटो चालक और मजदूर तक बनना पड़ा.

पीसीबी को जांच के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी झारखंड के धनबाद, पांडरपाला भूली आउट पोस्ट के वासेपुर क्षेत्र में रहता है. सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम झारखंड पहुंची और वहां से आरोपी उमर उर्फ़ अमर अब्दुल रसीद अंसारी को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने बताया कि 21 साल पहले यानी साल 2003 में आरोपी के दोस्त मेहराज अली उर्फ़ मिराज का दया शंकर शिवचरण गुप्ता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. रंजिश में उसने अपने दोस्त मेराज के साथ मिलकर दयाशंकर को मौत के घाट उतार दिया था. उसकी पहचान न हो सके, इस मकसद से उसके मुंह को कपड़े से ढककर लाश को जला दिया था. रूम में ताला लगाकर अपने गांव भाग गया था. अभियुक्त की तलाश में सूरत पीसीबी की टीम सात दिन पहले वासेपुर पहुंची.

एएसआई सहदेव एएसआई हसमुख, एएसआई दीपक और हेड कांस्टेबल ने वासेपुर में सात दिनों तक आरोपी पर रखी थी. पता चला कि आरोपी टेंपो चलाकर अपना गुजर-बसर कर रहा है. जानकारी पुख्ता होने के बाद उसे दबोच लिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Sex Racket Busted in Pune: पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 महिलाएं रेस्क्यू

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड