उत्तराखंड के कार्बेट में बाघ के हमले में एक मजदूर की मौत
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में बाघ के हमले में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई. रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि सोमवार की अपराह्र वन रक्षक रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी उन पर एक बाघ ने हमला कर दिया
देहरादून: कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में बाघ के हमले में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई. रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि सोमवार की अपराह्र वन रक्षक रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी उन पर एक बाघ ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि गश्ती दल के सदस्य जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाघ दिहाड़ी मजदूर सोहन सिंह रावत को उसकी गर्दन से दबोचते हुए पास ही स्थित एक पहाडी तक खींच कर ले गया.
राहुल ने बताया कि घटना के बाद चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान कल देर रात सोहन का अधखाया शव बरामद हुआ. सोहन पौडी जिले के सेंधीखाल का निवासी था.
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Nagaland Dear Lottery Sambad Result Live Update: नागालैंड स्टेट लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन होंगे घोषित, ‘डियर विश संडे’ के विजेताओं की लिस्ट यहां देखें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
\