एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर एक बुजुर्ग की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

महोबा, 17 जुलाई : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में महोबा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मारकर एक बुजुर्ग की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

श्रीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार शर्मा ने बताया कि भंडरा गांव में सुबह किशोरीलाल नामक व्यक्ति ने लक्ष्मण (65) की कुल्हाड़ी मारकर कथित रूप से हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरीलाल को गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के साथ शरद पवार की मुलाकात के बाद बोले नवाब मलिक- BJP और NCP का एक साथ आना असंभव

एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि किशोरीलाल को शक था कि लक्ष्मण ने तंत्र विद्या के जरिये उसकी पत्नी को अपने वश में किया हुआ है. पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).