देश

दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता लड़की कोलकाता के रेड लाईट इलाके सोनागाछी में मिली

पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाईट इलाके से मुक्त कराया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी..

दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता लड़की कोलकाता के रेड लाईट इलाके सोनागाछी में मिली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Pixabay)

नई दिल्ली: पिछले साल दिल्ली के संस्कार आश्रम से लापता एक लड़की को कोलकाता में सोनागाछी के रेड लाईट इलाके से मुक्त कराया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. लड़की पिछले साल दिसंबर में संस्कार आश्रम की आठ अन्य महिला निवासियों के साथ लापता हो गई थी. 2017 में दिल्ली के जीबी रोड स्थित रेड लाईट इलाके से बचाये जाने के बाद उन्हें वहां पुनर्वास के लिए रखा गया था.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राजीव रंजन ने बताया कि खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की मानव तस्करी रोधी इकाई के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को सोनागाछी में छापेमारी की और लड़की को बचाया.

यह भी पढ़ें: हैदराबाद में कुदरत का करिश्मा, सात साल की लड़की शौचालय में गिरने के चार दिन बाद भी रही जिंदा

उन्होंने बताया कि लड़की को दिल्ली लाया गया और देखभाल एवं पुनर्वास के लिए उसे इस समय नारी निकेतन में रखा गया है. अधिकारी ने बताया कि एक और दो दिसंबर की दरम्यानी रात दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम से 17 से 22 साल की उम्र की नौ लड़कियां भाग गई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).