News

Tajmahal Tourist Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक जमीन पर गिरकर हुई बेहोश, काफी देर बाद CISF के जवानों ने हॉस्पिटल पहुंचाया

आगरा के ताजमहल में एक विदेशी महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. यह घटना रॉयल गेट के पास हुई, जहां वह अपनी टूरिस्ट ग्रुप के साथ ताजमहल का दीदार कर रही थी.

Tajmahal Tourist Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक जमीन पर गिरकर हुई बेहोश, काफी देर बाद CISF के जवानों ने हॉस्पिटल पहुंचाया
Credit-(X,@NATIONVOICETV)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के ताजमहल में एक विदेशी महिला पर्यटक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. यह घटना रॉयल गेट के पास हुई, जहां वह अपनी टूरिस्ट ग्रुप के साथ ताजमहल का दीदार कर रही थी. बताया जा रहा है की नीचे गिरने के कारण महिला को काफी चोटें आई है और उसे छह टांके भी लगे है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @NATIONVOICETV नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसमें देखा जा सकता है कि महिला नीचे गिरी हुई और आसपास लोग उसकी मदद कर रहे है और उसे पानी देने की कोशिश कर रहे है. बता दें की इस समय पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके कारण भी इस महिला पर्यटक की तबियत खराब होने की बात कही जा रही है.ये भी पढ़े:VIDEO: ताजमहल घुमने आएं पर्यटक को अचानक आया हार्ट अटैक, दोस्तों ने CPR देकर बचाई जान, वीडियो वायरल

विदेशी महिला पर्यटक की तबियत बिगड़ी 

घटना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दिखी

महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का मुद्दा फिर से उठा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला को अचानक चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गई. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आधे घंटे तक उसे कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं मिल सकी.

सीआईएसएफ की मदद से महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया गया

आखिरकार काफी देर बाद सीआईएसएफ के जवान हरकत में आए और महिला को प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल भेजा गया.ताजमहल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इतने बड़े और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर मेडिकल इमरजेंसी के लिए कोई स्थायी सुविधा नहीं है.

ताजमहल की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

यह कोई पहली घटना नहीं है जब ताजमहल में किसी विदेशी पर्यटक के साथ हादसा हुआ हो. इससे पहले भी कई बार स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं. पर्यटकों का कहना है कि ताजमहल में लचर स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा इंतजाम एक बड़ा मुद्दा है, जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है .

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).