Tirunelveli Shocker: सड़क पर मवेशियों की लड़ाई में एक वाहनचालक की बस के नीचे आने से हुई मौत, तिरुनेलवेली का ये वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे हुए खड़े-Video
Credit -Twitter -X

Tirunelveli Shocker :तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में भयानक सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें सड़क के किनारें कुछ मवेशियों की लड़ाई हुई. जिसके कारण एक गाय ने सीधे बाइक से जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके कारण ये बाइकसवार सीधे बस के नीचे आ गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई.

58 साल के इस मृत शख्स का नाम  वेलायुधराज है जो कोर्ट कर्मचारी थे. वो वेलायुधराज मजिस्ट्रेट कोर्ट में काम करते थे और बाइक से अपने ऑफिस जा रहे थे.घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें आप साफ देख सकते हैं दो आवारा गायें सड़क पर लड़ रही हैं. इसी दौरान वेलायुधराज वहां से अपनी बाइक से गुजर रह रहे थे और एक गाय ने उन्हें टक्कर मार दी. इससे सड़क से जा रही बस के वो चपेट में आ गए. ये भी पढ़े :Maharashtra ST Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर हाइवे पर एसटी बस की पेड़ से टक्कर, करीब 22 यात्री जख्मी- Watch Video

देखें वीडियो :

इस घटना के बाद शहर में खलबली मच गई है. देखने में आया है की ,' कई लोगों की सड़क पर घूमनेवाले मवेशियों के कारण जान जा चुकी है. देश के कई शहरों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है. कई शहरों में तो मवेशियों को खुलेआम छोड़ने पर मालिक पर कार्रवाई भी होती है. लेकिन कुछ दिन बाद जैसे के तैसे हालात बनने से फिर वही समस्या हो जाती है. इस घटना में एक व्यक्ति की जान जाने के बाद अब फिर एक बार मवेशियों के मालिकों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है.