VIDEO: चलती स्कूटी से निकला कोबरा सांप, युवक के हाथ पर लिपटा, बाल बाल बची जान, झांसी का वीडियो आया सामने
अगर आप गाड़ी चला रहे है और ऐसे में हैंडल से होता हुआ कोई जहरीला सांप के हाथों पर आ जाएं तो आप क्या करेंगे. ऐसी ही एक घटना झांसी से सामने आई है. जहांपर एक युवक जब स्कूटी चला रहा था,उसी दौरान उसके हाथ पर जहरीला कोबरा सांप आ गया.
झांसी, उत्तर प्रदेश: अगर आप गाड़ी चला रहे है और ऐसे में हैंडल से होता हुआ कोई जहरीला सांप के हाथों पर आ जाएं तो आप क्या करेंगे. ऐसी ही एक घटना झांसी से सामने आई है. जहांपर एक युवक जब स्कूटी चला रहा था,उसी दौरान उसके हाथ पर जहरीला कोबरा सांप आ गया. ये घटना शहर के पंचकुईयां थाने की हद की है. मोहम्मद साजिद का कहना है की जब वह अपने दोस्तों के साथ तालाब घूमने गया था. स्कूटी गाड़ी खड़ी थी. इसके बाद जब वह गाड़ी लेकर जाने लगा तो सांप हैंडल पर और आधा गाड़ी पर था. इसके बाद साजिद ने हाथ हटाया और गाड़ी को रोका.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Video: झारखंड से वास्को डी गामा जा रही ट्रेन के AC बोगी में निकला सांप, डिब्बे में अफरा तफरी का माहौल, यात्रियों में मची चीख पुकार
चलती गाड़ी से निकला सांप
सांप को देखकर घबराया युवक
अचानक से सांप को हैंडल पर देखकर युवक घबरा गया, लेकिन उसने संतुलन नहीं खोया, नहीं तो सड़क हादसा भी हो सकता था. उसने समझदारी और हिम्मत दिखाते हुए बाइक को रोका और इसके बाद मौजूद लोगों ने सांप को स्कूटी से बाहर निकाला.
बड़ा हादसा होने से टला
बता दें की सांप ने युवक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. जब युवक ने गाड़ी खड़ी की तो सांप पिछली ओर जाकर छिप गया. इसके बाद मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला. इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.