देश

Chhattisgarh Shocker: रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में दर्दनाक हादसा, एस्केलेटर चढ़ते समय पिता के हाथ से छूटा मासूम, देखें भयावह VIDEO

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिटी सेंटर मॉल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंगलवार को एस्केलेटर पर चढ़ते समय तीसरे फ्लोर से एक परिजन के हाथ से उसका बच्चा छूट गया. इसके बाद डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.

Chhattisgarh Shocker: रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में दर्दनाक हादसा, एस्केलेटर चढ़ते समय पिता के हाथ से छूटा मासूम, देखें भयावह VIDEO
Photo- X

Chhattisgarh Shocker: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सिटी सेंटर मॉल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंगलवार को एस्केलेटर पर चढ़ते समय तीसरे फ्लोर से एक परिजन के हाथ से उसका बच्चा छूट गया. इसके बाद डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई.

अब इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Love, Denial and Bomb: लड़की को करता था प्यार, मना किया तो Youtube पर देखकर बना लिया बम, मगर हो गई ये चूक

वीडियो देखें: 

पुलिस के मुताबिक, न्यू मेट्रो सिटी में रहने वाला परिवार सिटी सेंटर मॉल घूमने गया था. इस दौरान परिवार के एक सदस्य ने अपने डेढ साल के बच्चे को गोद में लिया था. एस्केलेटर पर चढ़ते समय वह 7 साल के अपने दूसरे बच्चे को भी संभालने लगे. इसी दौरान गोद में लिया बच्चा हाथ से छूट गया और सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा.

इस हादसे के बाद बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने बताया कि सिर में गहरी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).