उत्तर प्रदेश में नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला आया सामने
जिले में 12 साल के एक बच्चे के साथ दो लोगों के कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है.
मुजफ्फरनगर (उप्र), 8 अप्रैल : जिले में 12 साल के एक बच्चे के साथ दो लोगों के कथित तौर पर यौन शोषण (Sexual Exploitation) करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो आरोपी व्यक्ति बुधवार को लड़के को कथित तौर पर वीरान जगह पर ले गए और उसका यौन शोषण किया.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले में दोनों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें : Noida: मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. इस बीच, शामली जिले में एक महीने पहले सात वर्षीय एक बच्चे का यौन शोषण करने के मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी व्यक्ति की पहचान वासिल के तौर पर हुई है. मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

