देश

Boat Capsized In Palghar: पालघर के अरनाला में समुद्र में बोट पलटी, 12 लोग थे सवार, एक की हुई मौत

पालघर के अरनाला में समुद्र में बोट पलट गई. इस बोट में 12 लोग सवार थे. जिनमें से 11 लोगों को बचाया गया है. इस हादसे में एक की मौत हो गई है.

Boat Capsized In Palghar: पालघर के अरनाला में समुद्र में बोट पलटी, 12 लोग थे सवार, एक की हुई मौत
Credit -Pixabay

पालघर के अरनाला में समुद्र में बोट पलट गई. इस बोट में 12 लोग सवार थे. जिनमें से 11 लोगों को बचाया गया है. इस हादसे में एक की मौत हो गई है. मृतक का नाम संतोष मुकने बताया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक़ अरनाला किले के घरों को दुरुस्त करने के लिए गिट्टी और ईटें लेकर जा रही बोट समुद्र में पलट गई. इस हादसे में 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया. मानसून से पहले किले के घरों को दुरुस्त करने का काम करने के लिए सामग्री लायी जा रही थी. लेकिन इस बोट के फैन में रस्सी फंसने की वजह से पूरी बोट समुद्र में बोट पलट गई . पीछे से आ रही एक और बोट के आने के कारण 11 लोगों की जान बच पाई. यह भी पढ़े :Cyclone Remal: असम में भारी बारिश से दो की मौत, 17 घायल

अरनाला पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की. इस दौरान कोस्ट गार्ड के हेलिकॉप्टर और निजी बोट के द्वारा भी लापता हुए व्यक्ति को खोजा गया.आखिर में 24 घंटो के बाद उसका शव पुलिस को मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).