News

VIDEO: बिहार के कटिहार में नाव पलटी, गंगा पार करने के दौरान हुआ हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 लापता

बिहार के कटिहार में एक एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहांपर नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है तो वही 4 लोग लापता हो चुके है. इस नाव में 18 लोग सवार थे.

VIDEO: बिहार के कटिहार में नाव पलटी, गंगा पार करने के दौरान हुआ हादसा, 3 लोगों की मौत, 4 लापता
Credit-(X,@khabarsemanchal)

कटिहार, बिहार: बिहार के कटिहार में एक एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहांपर नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है तो वही 4 लोग लापता हो चुके है. इस नाव में 18 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक़ घटना कटिहार के गोलाघाट की है. जहांपर ये लोग झारखंड की सकरी गली जा रहे थे. इसी दौरान गंगा नदी के बीच धारा में नाव पलट गई और इसमें तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई.

बताया जा रहा है की इस हादसे के बाद 4 लोगों को सुरक्षित निकाला गया. जिनका प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में इलाज चल रहा है. जबकि 4 लोग इस हादसे में लापता हो चुके है और उनकी तलाश जारी है. हादसा रविवार  सुबह साढ़े आठ बजे के दौरान हुआ. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @khabarsemanchal नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bihar Shocker: कटिहार में छठ से पहले हादसा, नदी में पलटी नाव, कई लोगों की मौत की खबर

कटिहार में नाव डूबने से तीन की मौत 

नाव डूबने पर 11 लोगों ने तैरकर बचाई खुद की जान

जानकारी के मुताबिक़ जब नाव डूबने लगी तो 11 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई. जबकि एक बच्चे समेत कुछ लोग लापता हो गए. इस दौरान स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता लोगों को बचाने की कोशिश की गई.  गोताखोरों को 7 लापता लोगों में से एक बच्चे समेत 3 लोगों के शव मिले है. बताया जा रहा है की अभी भी चार लोग लापता है. घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ दुर्गेश कुमार और सीओ स्नेहा कुमारी और पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कुंदन कुमार भी गोलाघाट पहुंचे है.

पुलिस का बयान

इस हादसे को लेकर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने जानकारी दी कि 18 लोग एक छोटी सी नाव पर सवार होकर झारखंड के सकरी गली जा रहे थे. तभी गंगा की बीच धारा में नाव पलटने से हादसा हो गया. इसमें 11 लोग तैरकर नदी से बाहर आ गए. लेकिन 7 लोग लापता हो गए, इनमें से 3 का शव बरामद किया गया है. जबकि अन्य 4 की खोज की जा रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).