Aditya Thackeray Car Accident: पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की कार को एक बाइक ने मारी टक्कर, आरोपी चालक पर केस दर्ज
मुंबई के दादर इलाके में सेना भवन के पास महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे की SUV कार को एक बाइक ने टक्कर मार दी. बाइक चालक को पकड़कर शिवाजी पार्क पुलिस को सौंप दिया गया.
महाराष्ट्र: मुंबई के दादर इलाके में सेना भवन के पास महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और विधायक आदित्य ठाकरे की SUV कार को एक बाइक ने टक्कर मार दी. बाइक चालक को पकड़कर शिवाजी पार्क पुलिस को सौंप दिया गया. बाइक चालक अमित अंजारा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है.
आज दोपहर के समय जब आदित्य ठाकरे बैठक के लिए शिव सेना भवन आ रहे थे, तभी उनकी कार को एक दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी. हालांकि ये हादसा कोई बड़ा नहीं है, लेकिन ये आदित्य ठाकरे की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है. पिछले कुछ दिनों में आदित्य ठाकरे की सुरक्षा में कटौती की जानकारी मीडिया में आई थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने कहा था कि ठाकरे परिवार की सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की गई है.
Maharashtra | Former Maharashtra Minister and MLA Aditya Thackeray's car and bike collided near Sena Bhavan in the Dadar area of Mumbai, no casualties were reported.
Aditya Thackeray's SUV car was hit by a bike. The bike driver was caught and handed over to the Shivaji Park… pic.twitter.com/3eME7xFmxq
— ANI (@ANI) June 28, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

