Durg Horror: कन्या भोज में गई 6 साल की मासूम से दरिंदगी; चाचा ने रेप के बाद की हत्या, फिर कार में छिपाया शव (Watch Video)
छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक ऐसी खौफनाक खबर आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं.
Durg Horror: छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक ऐसी खौफनाक खबर आई है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. छह साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं. बच्ची के साथ पहले रेप किया गया, फिर उसे बुरी तरह टॉर्चर कर मार डाला गया. बच्ची का शव एक कार की पिछली सीट के नीचे मिला, जिस पर सिगरेट से जलाने, काटने और खरोंच के निशान थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार को राम नवमी के दिन हुई, जब बच्ची अपने घर से सिर्फ 500 मीटर दूर रिश्तेदार के यहां कन्या भोज में शामिल होने गई थी.
जब शाम तक वह घर नहीं लौटी और खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. रात करीब 7 बजे उसका शव पास में खड़ी एक कार से बरामद हुआ.
6 साल की मासूम से दरिंदगी
🔴बेकिंग न्यूज :-छत्तीसगढ़ में बच्ची का दुष्कर्म🚨
दुर्ग में कन्या भोज ग्रहण करने गई 6 साल की बच्ची के साथ कार दुष्कर्म किया बाद में बच्ची की हत्या। आए दिन छत्तीसगढ़ में लड़कियों के साथ में दुष्कर्म हो रहा है @ChhattisgarhCMO #Chhattisgarh #Durg #ViralVideos pic.twitter.com/vzcMRBlBOm
— Mukesh Yadav (@mukesh565412) April 7, 2025
पुलिस का बयान
#WATCH | Durg, Chhattisgarh: On locals' protest over the death of a minor girl, CSP Durg, Chirag Jain says, "On 6 April, a girl's dead body was found in a car at around 7 pm. She had been missing since morning. Her postmortem examination is going on. After the report comes out,… pic.twitter.com/4OH61sfmfp
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 8, 2025
शव मिलने के बाद हंगामा
शव मिलने के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ।.गुस्साई भीड़ ने उस कार के मालिक के घर को आग लगाने की कोशिश की. हालांकि जांच में पता चला कि वह निर्दोष है. पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पाया और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया.
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस दरिंदगी को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का सगा चाचा था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को उसी घर की छत पर ले जाकर रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. बाद में वह बच्ची के शव को कार में छिपा कर भाग गया.
मुख्यमंत्री ने घटना का लिया संज्ञान
सीएम विष्णुदेव साय ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है.
पूरे इलाके में गुस्सा और शोक का माहौल है, लोग बच्ची को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

