मुंबई: 9 साल की बच्ची ने दिखाया जबरदस्त साहस, मां के खिलाफ जाकर दी लिव इन पार्टनर के खिलाफ गवाही
एक 9 की बच्ची के जबरदस्त साहस का मामला सामने आया है, इस छोटी सी बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ जाकर उसके लिव इन पार्टनर की घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश कर दिया. जी हां बच्ची की मां द्वारा उसे मना करने के बाद भी वो नहीं मानी और मां के खिलाफ जाकर बयान दिया.
मुंबई: एक 9 की बच्ची के जबरदस्त साहस का मामला सामने आया है, इस छोटी सी बच्ची ने अपनी मां के खिलाफ जाकर उसके लिव इन पार्टनर की घिनौनी हरकतों का पर्दाफाश कर दिया. जी हां बच्ची की मां द्वारा उसे मना करने के बाद भी वो नहीं मानी और मां के खिलाफ जाकर बयान दिया. 14 जून, 2017 को बच्ची की मां उसे पड़ोस में छोड़कर काम पर गई थी. महिला का लिव इन पार्टनर बच्ची को पड़ोस से घर ले आया और उसके साथ बलात्कार किया. महिला को तीन दिन बाद बच्ची ने बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. इस मामले की शिकायत पुलिस में बच्ची की मां ने ही की थी, लेकिन बाद में ये कहकर पलट गई कि वो नशे में थी.
17 जून, 2017 को बच्ची का जब मेडिकल टेस्ट हुआ, जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि उसकी मां के लिव इन पार्टनर ने उसके साथ बलात्कार किया है. बाद में महिला बच्ची को अपने लिव इन पार्टनर के खिलाफ बयान न देने के लिए मना करती रही, लेकिन बच्ची टस से मस नहीं हुई. वह अपने बयान पर कायम रही और कोर्ट में जाकर आरोपी के खिलाफ बयान दिया, आखिरकार आरोपी को दोषी साबित करा 10 साल जेल की सजा दिलाने में भी कामयाब रही.
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला ऐसा ही एक मामला कुछ दिनों पहले सामने आया था, जहां सौतेला पिता बेटी को ड्रग्स देकर उसके साथ बलात्कार करता था. बच्ची की मां द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

