देश

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 9 ग्रामीणों की मौत

बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 9 ग्रामीणों की मौत
बिजली (Photo Credits: Pixabay)

छपरा: बिहार के सारण (Saran) जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुफस्सिल थाना के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया, "खलपुरा दियारा क्षेत्र में दियारा इलाके में सुबह कुछ ग्रामीण सब्जी की खेत में पहुंचे थे. इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास की एक झोपड़ी में इकट्ठा हो गए. इसी बीच आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिसकी चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया, " इस घटना में अन्य तीन लोग घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया. घायल लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है." यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस महामारी से डरे बिना निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगातार काम करते रहे कोयला मजदूर2020

जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे. इधर, घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).