8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग की दिल्ली में 7 और 10 अगस्त को बैठकें; कर्मचारी यूनियनों से मांगे आवेदन

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) ने दिल्ली में 7 और 10 अगस्त 2026 को कर्मचारी संगठनों और पेंशनभोगियों के साथ बैठकों का नया शेड्यूल जारी किया है. आयोग वेतन, पेंशन और भत्तों पर सुझाव एकत्र कर रहा है. दिल्ली स्थित पात्र संगठन 31 जुलाई 2026 तक यूनिक मेमोरेंडम आईडी के साथ स्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर: (Photo Credits: File Image)

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में संशोधन की दिशा में 8वां केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) (8th CPC) अपने परामर्श प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है. आयोग ने दिल्ली स्थित केंद्रीय कर्मचारियों और केंद्र शासित प्रदेश (UT) के कर्मचारी संगठनों तथा यूनियनों के साथ 7 अगस्त और 10 अगस्त 2026 को बैठकों की घोषणा की है.

आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतिम सिफारिशें तैयार करने से पहले कर्मचारी यूनियनों और एसोसिएशनों से प्रत्यक्ष सुझाव और फीडबैक प्राप्त करना है. यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें सरकार कब लागू करेगी नई सैलरी और पेंशन व्यवस्था

बैठकों में कौन हो सकता है शामिल?

23 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में आयोजित होने वाली बैठकों में भाग लेने के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं:

किन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा?

7 और 10 अगस्त को होने वाली बैठकों में कर्मचारी संगठन और पेंशनर एसोसिएशन आयोग के समक्ष निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर अपनी मांगें और सिफारिशें रखेंगे:

देश भर में जारी रहेगा बैठकों का दौर

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अगस्त में दिल्ली में होने वाली यह बैठकें परामर्श प्रक्रिया का अंतिम चरण नहीं हैं. इससे पहले 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में बैठकें आयोजित की गई थीं, जहां कर्मचारी यूनियनों ने काम की गति और सिफारिशें लागू होने में देरी की संभावनाओं पर चिंता जताई थी.

आयोग आने वाले महीनों में दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (जैसे 7-8 सितंबर को चेन्नई और 9 सितंबर को पुडुचेरी) में भी परामर्श सत्र आयोजित करेगा. दिल्ली-एनसीआर से बाहर के संगठन अपने संबंधित राज्यों या नजदीकी क्षेत्रों में बैठक का समय मांग सकेंगे.

कर्मचारी डेटा अपलोड करने की समयसीमा 31 जुलाई तक बढ़ी

एक अन्य महत्वपूर्ण अपडेट में, 8वें वेतन आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अपने ऑनलाइन डेटा संग्रह पोर्टल पर कर्मचारी डेटा अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है.

आयोग ने साफ किया है कि केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत डेटा ही स्वीकार किया जाएगा; हार्ड कॉपी या ईमेल के जरिए भेजे गए डेटा पर विचार नहीं किया जाएगा.

Share Now