देश

8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन? लेवल 1-5 कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों रुपये का एरियर, देखें पूरा हिसाब

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सामने आए सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं और कर्मचारियों को संभावित वेतन वृद्धि का अंदाजा देने के लिए तैयार किए गए हैं. वास्तविक वेतन, फिटमेंट फैक्टर और एरियर की राशि का फैसला 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट और केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही होगा.

8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग में कितना बढ़ेगा वेतन? लेवल 1-5 कर्मचारियों को मिल सकता है लाखों रुपये का एरियर, देखें पूरा हिसाब

8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है. खासकर पे मैट्रिक्स के लेवल 1 से लेवल 5 तक के कर्मचारियों के लिए नए वेतन और एरियर को लेकर कई अनुमान सामने आ रहे हैं. अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर (2.0 से 2.86) के आधार पर तैयार किए गए अनुमानों के मुताबिक कर्मचारियों के बेसिक वेतन में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और यदि वेतन संशोधन लागू होने में देरी होती है तो लाखों रुपये का एरियर भी मिल सकता है.

कब लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग?

केंद्र सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का गठन किया था और आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि संशोधित वेतन संरचना मार्च-अप्रैल 2027 या मई 2027 के बाद लागू हो सकती है. हालांकि अंतिम फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.

फिटमेंट फैक्टर पर टिकी है कर्मचारियों की नजर

8वें वेतन आयोग में सबसे बड़ी चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है. नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है.

हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार 2.1 से 2.57 के बीच का फिटमेंट फैक्टर तय कर सकती है. ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के अनुसार, 2.1 फिटमेंट फैक्टर अधिक व्यावहारिक माना जा रहा है, जिससे न्यूनतम बेसिक वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹37,800 हो सकता है.

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

लेवल 1 से 5 के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कर्मचारी.

वर्तमान बेसिक वेतन अनुमानित नया बेसिक अनुमानित 20 महीने का एरियर
₹18,000 ₹36,000 ₹3,60,000
₹25,000 ₹50,000 ₹5,00,000
₹30,000 ₹60,000 ₹6,00,000
₹35,000 ₹70,000 ₹7,00,000

2.0 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमानित वेतन और 20 महीने का एरियर

2.15 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमान

वर्तमान बेसिक वेतन अनुमानित नया बेसिक अनुमानित 20 महीने का एरियर
₹18,000 ₹38,700 ₹4,14,000
₹25,000 ₹53,750 ₹5,75,000
₹30,000 ₹64,500 ₹6,90,000
₹35,000 ₹75,250 ₹8,05,000

2.57 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमान

वर्तमान बेसिक वेतन अनुमानित नया बेसिक अनुमानित 20 महीने का एरियर
₹18,000 ₹46,260 ₹5,65,200
₹25,000 ₹64,250 ₹7,85,000
₹30,000 ₹77,100 ₹9,42,000
₹35,000 ₹89,950 ₹10,99,000

2.86 फिटमेंट फैक्टर पर अनुमान

वर्तमान बेसिक वेतन अनुमानित नया बेसिक अनुमानित 20 महीने का एरियर
₹18,000 ₹51,480 ₹6,69,600
₹25,000 ₹71,500 ₹9,30,000
₹30,000 ₹85,800 ₹11,16,000
₹35,000 ₹1,00,100 ₹13,01,000

अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल सामने आए सभी आंकड़े केवल अनुमान हैं और कर्मचारियों को संभावित वेतन वृद्धि का अंदाजा देने के लिए तैयार किए गए हैं. वास्तविक वेतन, फिटमेंट फैक्टर और एरियर की राशि का फैसला 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट और केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ही होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2026 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).