देश

83 साल की महिला ने गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

गाजियाबाद में एक रिहाइशी इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक 83 साल की महिला ने बुधवार को आत्महत्या कर ली.

83 साल की महिला ने गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

गाजियाबाद , 29 जून : गाजियाबाद में एक रिहाइशी इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर एक 83 साल की महिला ने बुधवार को आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उमा शुक्ला नाम की यह महिला अवसाद में थी और संभवत: इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली.

बुजुर्ग महिला ने अपनी बेटी के जयपुरिया सनराइज सोसाइटी के फ्लैट की बालकनी में रखे गमले पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी. यह भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे बोले हम किसी भी फ्लोर टेस्ट को लेकर चिंतिंत नहीं है, हमारे पास बहुमत

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).