उत्तर प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, सौतेले बाप ने आठ साल की बेटी को बयाना हवस का शिकार, मामला दर्ज
थाना विजयनगर में रहने वाला एक सौतेला बाप इस कदर हवस का भूखा हो गया कि उसने अपनी आठ साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला है. जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. थाना विजयनगर में रहने वाला एक सौतेला बाप इस कदर हवस का भूखा हो गया कि उसने अपनी आठ साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला है. जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने पति के खिलाफ विजयनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. पीड़ित के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
खबरों के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां एक अस्पताल में साफ सफाई का कार्य करती है. उसकी आठ साल की एक बेटी है. पहले पति की मौत के बाद उसने इससे शादी कर ली थी. पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात जब सभी लोग सो गए. जिसके बाद वह देर रात उसका दूसरा पति बेटी जहां सो रही थी उसे वहां से उठाकर दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया. यह भी पढ़े: यूपी: चार साल की बच्ची के साथ रेप, शव पशुशाला के पास से बरामद
सुबह में उसकी पोल ना खुल जाए वह बच्ची को घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा था. जिस डर से लड़की सुबह होने पर किसी से कुछ नहीं बताया. लेकिन जब दर्द से कराहने के चलते उसकी तबियत ख़राब होने लगी तो उसकी मां ने वहज पूछा तो बेटी ने सौतेले बाप के करतूत को बारे में रो- रो कर बताने लगी. बेटी की इस आपबीत सुनकर को उसकी मां ने बच्ची को लेकर विजयनगर पुलिस स्टेशन शिकायत करने पहुंची. लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस स्टेशन में थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने महिला की शिकायत को दर्ज किया. जिसके बाद महिला ने वहां के लोकल पार्षद हाजी आरिफ के पास पहुंची. उनके पुलिस स्टेशन जाने के बाद पुलिस वालों ने पीडिता की शिकायत दर्ज की. यह भी पढ़े: घर पर नहीं मिली प्रेमिका तो प्रेमी ने उसकी 4 साल की बच्ची से किया रेप और गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
वहीं इस घटना के बाद विजयनगर पुलिस स्टेशान के थाना प्रभारी का कहना है कि कि लड़की के मां के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपी का घटना के बाद से ही फोन बंद आ रहा है. लेकिन पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा