उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और जीप की जोरदार टक्कर में 8 की मौत, 11 घायल
उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के गिन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस और जीप में हुई जबरदस्त टक्कर से जीप सवार आठ लोगों की मौत हो गयी. जबकि 11 अन्य घायल हो गये.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के गिन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक रोडवेज बस और जीप में हुई जबरदस्त टक्कर से जीप सवार आठ लोगों की मौत हो गयी. जबकि 11 अन्य घायल हो गये. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां बताया कि सुबह मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर गुन्नौर चौराहे से आगे सिकंदराबाद डिपो की एक बस तथा जीप के बीच जोरदार टक्कर हो गयी.
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने इस टक्कर के बारे में आगे बताया कि इस हादसे में जीप सवार हरदेवी, राजेश तथा सोबरन नामक व्यक्तियों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी. उनमें से दो की मौत मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: बस और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर, 7 मरे, 35 घायल
वहीं घायलों के बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. लेकिन उनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

