7th Pay Commission: हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM सैनी ने किया DA Hike का ऐलान
हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नायक सैनी ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) बढ़ाने की घोषणा की है.
7th Pay Commission: हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नायक सैनी ने 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (DR) बढ़ाने की घोषणा की है. अब यह 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया है. इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई के इस दौर में राहत मिलेगी. सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी. हालांकि, इसका असर अप्रैल 2025 से मिलने वाले वेतन और पेंशन में दिखेगा. जनवरी से मार्च 2025 तक के एरियर की राशि मई 2025 में भुगतान की जाएगी.
कैबिनेट बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया, जिसके तहत सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों को फिर से नियुक्त किया जा सकता है अगर विभाग की जरूरत हो. इस तरह की नियुक्तियों को मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही अंतिम रूप दिया जाएगा.
7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?
महंगाई भत्ता क्यों होता है जरूरी?
महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance (DA) एक ऐसा हिस्सा है जो कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई की भरपाई के लिए दिया जाता है. यह बेसिक सैलरी का एक प्रतिशत होता है, और इसे महंगाई दर (CPI) के आधार पर हर छह महीने में संशोधित किया जाता है. पेंशनरों के लिए यही रकम Dearness Relief (DR) के नाम से दी जाती है.
हरियाणा के साथ और किन राज्यों ने बढ़ाया DA?
हरियाणा अब उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने हाल ही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है. इनमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हैं. इन सभी राज्यों में भी 2 फीसदी या उससे अधिक की वृद्धि की गई है और एरियर का भुगतान भी किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

